मोम की एक गुड़िया


आसमान भी खुश था उस दिन,
घटाएँ मुस्कुराई थी,
जिस दिन एक नन्ही सी परी, मेरे घर आई थी,
कितना सुंदर दिन था वो, रंग खुशी का छाया था,
पहली दफा प्यार से तूने, माँ जब मुझे बुलाया था,
पर ग़म की आँधी ऐसी आई, दुनिया मेरी उजड़ गई,
मोम की एक गुड़िया थी वो, पल भर में ही पिघल गई।

लाचार इतना खुद को मैनें, पहले कभी न पाया था,
दुख़ का ऐसा मंज़र था वो, मौत ने जाल बिछाया था,
दुआएं करी मन्नतें मांगी, हर दरवाजा खटखटाया,
पर मेरी ऐसी हालत पर भी उस खु़दा को तरस ना आया,
मेरी ही गोद में तूने दम जब अपना तोड़ा था,
अपनी माँ के दिल को तूने काँच की तरह तोड़ा था,
खून सूख गया था मेरा, काली रात सी छायी थी,
उस सफेद शय्या पर जब तू सामने मेरे आयी थी,
डोली जिस घर से सजनी थी, तेरी अर्थी वहाँ से निकल गई,
मोम की एक गुड़िया थी वो, पल भर में ही पिघल गई।

वो पिता जिसने तुझको, इतने नाज़ों से पाला था,
उनके जीवन का तो बेटी, तू ही एक सहारा था,
एक झटके में ही तूने हर एक बंधन तोड़ दिया,
तुझको दुनिया में लाए हम, हमसे ही मुँह मोड़ लिया,
टीस सी उठती है एक मन में, कसक बन कर रह जाती है,
जब नाम पुकारूँ तेरा और तू पास ना आती है,
कभी न आएगी अब तू सामने खु़द को कैसे समझाऊँ मैं,
जीवन तो जीना ही है, पर वजह कहाँ से लाऊँ मैं,
रोता बिलकता छोड़ के क्यों मुझे तू चली गई,
मोम की एक गुड़िया थी वो, पल भर में ही पिघल गई।

वो बहन जिसने तेरा बचपन खुशियों से सजाया था,
जिसने तुझे दोस्ती और प्यार का पाठ पढ़ाया था,
गोद में जिसके सर रखकर अक्सर तू सोया करती थी,
लड़कर जिससे कभी-कभी थोड़ा तू रोया करती थी,
अब किससे रूठेगी वो और किसे मनाएगी,
अब कौन होगी जो उसे दीदी कहकर बुलाएगी,
सोचेगी वो उस खाली घर में, बहना मेरी किधर गई,
मोम की एक गुड़िया थी वो, पल भर में ही पिघल गई।

तू तो साथ रही नहीं, पर तेरा एहसास बाकी है,
यादों के सब पन्नों पर, तेरा नाम बाकी है,
छीनकर सारी खुशियाँ मेरी, तन्हा कर के चली गई,
मोम की एक गुड़िया थी वो, पल भर में ही पिघल गई।

Comments

  1. वाह सुंदर कविता हर शब्द को महसूस कर सकते हैं

    ReplyDelete
  2. Dil ko chhu Jane Vali line🥰

    ReplyDelete
  3. संवेदनाओं से परिपूर्ण बहुत ही सुंदर कविता।

    ReplyDelete
  4. Truly heart touching lines ❤️

    ReplyDelete
  5. Truly heart touching lines ❤️

    ReplyDelete
  6. You actually pened down your heart ..i m so proud of u❤

    ReplyDelete
  7. Such a heart touching poem♥️♥️

    ReplyDelete
  8. Niceee 😍😍😍👍👍👏👏👌👌👌👌

    ReplyDelete
  9. अद्भुत 👌👌👌

    ReplyDelete
  10. Nice one shristi.
    Keep on posting.. 😊

    ReplyDelete
  11. Its owsome yaar..
    पढ़ने के बाद किसी की याद दिला गई।

    ReplyDelete
  12. Wonderful poem.....keep going😊

    ReplyDelete
  13. Awesome , keep going ,keep growing 👏🖤

    ReplyDelete
  14. ❤मोम की एक गुड़िया❤

    ReplyDelete

Post a Comment